Thursday, March 26, 2026
Homeवन विभागGPS कैमरा लगा गिद्ध मिलने से मचा हड़कंप, महाराष्ट्र वन विभाग ने...

GPS कैमरा लगा गिद्ध मिलने से मचा हड़कंप, महाराष्ट्र वन विभाग ने किया रेस्क्यू

GPS कैमरा लगा गिद्ध मिलने से मचा हड़कंप, महाराष्ट्र वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सिवनी जिले के कुरई विकासखंड के ग्राम परतापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में एक विशाल गिद्ध आकर बैठ गया। गिद्ध के पंखों में जीपीएस ट्रैकर और कैमरा लगा देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने जांच की तो पता चला कि यह गिद्ध महाराष्ट्र से उड़कर यहां पहुंचा है और पिछले एक दिन से लापता था।
जानकारी के अनुसार गांव के बच्चों ने सबसे पहले गिद्ध को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी निगरानी करते हुए उसे सुरक्षित रखा।
सूचना मिलने पर महाराष्ट्र वन विभाग की टीम भी परतापुर पहुंची और गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम ने बताया कि यह देशी मादा गिद्ध गिद्ध पुनर्वास कार्यक्रम के तहत 11 दिसंबर को Pench Tiger Reserve के जंगल क्षेत्र में छोड़ी गई थी, जो भटककर सिवनी जिले के परतापुर गांव पहुंच गई।
रेस्क्यू के बाद गिद्ध को सुरक्षित रूप से वापस महाराष्ट्र ले जाया गया। वन विभाग के अनुसार गिद्ध पर लगाया गया जीपीएस ट्रैकर और कैमरा उसके मूवमेंट की निगरानी के लिए लगाया गया था, जिससे उसके भटकने की जानकारी मिल सकी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे