Thursday, March 26, 2026
Homeवन विभागशाहपुर-भौंरा रेंज में मार्च सेटलमेंट का दबाव, रात 2 बजे तक बन...

शाहपुर-भौंरा रेंज में मार्च सेटलमेंट का दबाव, रात 2 बजे तक बन रहे बाउचर

शाहपुर-भौंरा रेंज में मार्च सेटलमेंट का दबाव, रात 2 बजे तक बन रहे बाउचर

फर्जीवाड़े के लग रहे आरोप

बैतूल। वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले सरकारी विभागों में बजट सेटलमेंट की भागदौड़ तेज हो गई है। इसी बीच शाहपुर-भौंरा रेंज से मार्च सेटलमेंट के दौरान कथित अनियमितताओं की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेंज कार्यालय में पिछले दो दिनों से देर रात तक बैठकर बाउचर तैयार किए जा रहे हैं और 31 मार्च से पहले बजट समायोजन करने की कोशिश चल रही है।
सूत्रों के अनुसार फील्ड स्टाफ रेंजरों के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर बाउचर तैयार कर चार्ज पर लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ प्लांटेशन क्षेत्रों में कार्यरत बंद किए जा चुके चौकीदारों के नाम से भी बाउचर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे खातों के नाम पर भी भुगतान दर्शाया जा रहा है, जिनकी वास्तविकता संदिग्ध बताई जा रही है।
जानकारी यह भी सामने आई है कि पहले प्रत्येक सर्किल में पांच सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती थी, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर केवल दो चौकीदार ही कार्यरत हैं। इसके बावजूद पांचों के नाम से बाउचर बनाकर खर्च दर्शाने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मार्च सेटलमेंट के दबाव में अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक कार्यालय में रुककर कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं।

हालांकि इस संबंध में एसडीओ शाहपुर उत्तम सिंह सस्त्या के विभागीय नम्बर 9424790303 पर दो बार काल किया लेकिन एक बार फोन रिसीव नही हुआ दूसरी मर्तबा किसी कर्मचारी ने फोन रिसीव करके कहा कि अभी साहब आते है तो बात कराता हूँ लेकिन बात नही हो सकी जिससे उनका का पक्ष सामने नहीं आ सका है।

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले की जांच होने पर वित्तीय अनियमितता उजागर हो सकती है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे