Thursday, March 5, 2026
Homeशिक्षातीस साल की सेवा के बाद शिक्षक राजेश सूर्यवंशी सेवानिवृत्त, ग्रामीणों ने...

तीस साल की सेवा के बाद शिक्षक राजेश सूर्यवंशी सेवानिवृत्त, ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

तीस साल की सेवा के बाद शिक्षक राजेश सूर्यवंशी सेवानिवृत्त, ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

अयोध्या लॉन बडोरा में आयोजित हुआ भव्य समारोह, पूर्व विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने जताया आभार

बैतूल। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडोरा में पदस्थ शिक्षक राजेश सूर्यवंशी के सेवानिवृत्त होने पर ग्राम बडोरा में भावपूर्ण और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 30 वर्षों तक शासकीय सेवा देने के बाद वे 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने ग्राम बडोरा में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में गांव की दो पीढ़ियां—पिता और पुत्र—शिक्षा से लाभान्वित हुईं। उनके पढ़ाए अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं और अपने शिक्षक को सम्मानपूर्वक याद करते हैं।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर अयोध्या लॉन बडोरा में भव्य विदाई समारोह एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बडोरा के पूर्व विद्यार्थी, पालकगण, ग्रामवासी, बडोरा स्कूल एवं संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बैतूल के फोटोग्राफर, गणमान्य नागरिक, शिक्षक के मित्र, जय अम्बे दुर्गा उत्सव समिति टिकारी के सदस्य तथा रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने श्री सूर्यवंशी के अनुशासित कार्यशैली, सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
“शिक्षा के क्षेत्र में राजेश सूर्यवंशी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने न सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाया, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।” — उपस्थित वक्ताओं ने कहा।
कार्यक्रम का संचालन सृज हारोडे और हीरेन्द्र शुक्ला ने किया, जबकि अंत में संजय व्यास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे