Sunday, March 22, 2026
Homeवन विभागदक्षिण वन मण्डल में बिना निविदा दौड़ रहे बोलेरो वाहन,निजी उपयोग के...

दक्षिण वन मण्डल में बिना निविदा दौड़ रहे बोलेरो वाहन,निजी उपयोग के लिये निकाले GPS

दक्षिण वन मण्डल में बिना निविदा दौड़ रहे बोलेरो वाहन,निजी उपयोग के लिये निकाले GPS

पीए-कम्प्यूटर, ऑपरेटर से लेकर नाकेदार ने लगा रखे है वाहन

बैतूल ।दक्षिण वन मंडल में उड़नदस्ता के नाम पर बिना निविदा के दर्जन भर बोलेरो वाहन फ़र्राटे भर रहे है ।यह सभी
पीए- कम्प्यूटर ऑपरेटर से लेकर नाकेदारो ने लगा कर रखे है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण वन मण्डल अधिकारियों समेत मैदानी अमले के लिए चारागाह बना हुआ है यही वजह है कि वनो की सुरक्षा के नाम पर बिना निविदा बुलाये रेंजरों के लिए बोलेरो वाहन लगे हुए है कागज़ों में यह वाहन उड़नदस्ता के लिये लगाए गए है लेकिन यह वाहन रेंज अफसरान के उपयोग में लिए जा रहे है ।

बोलेरो के निकाले GPS
सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक रेन्ज अफसरों को उपलब्ध बोलेरो वाहन में GPS अनिवार्य किया गया है लेकिन रेन्ज अफसर अपने निजी दौरों में सरकारी वाहन का उपयोग करने वाहनों से GPS निकलवा दिए यही वजह है वाहन की लोकेशन ओर रनिंग दोनो दर्ज करने से बच जाते है । रेंज अफसरान के इस कारनामे से शासन को हर माह तगड़ा चुना लग रहा है ।

दक्षिण वन मण्डल में 8 वाहन दौड़ रहे

दक्षिण वन मण्डल की ताप्ती, आमला,आठनेर(मोर्शी),भैंसदेही,सावलमेंढा ओर मुलताई रेंज के अलावा एक वाहन वनमण्डल स्तर पर बनाये गए उड़नदस्ते के लिए रखा गया था लेकिन पूर्व के अधिकारी के जाते ही उड़नदस्ता खत्म कर टीम को जंहा तैनाती थी वन्ही भेज दिया और वाहन को अक्टूबर में बन्द कर दिया गया है ।इस प्रकार पहले आंठ वाहन चल रहे थे वन्ही अब सात वाहन चल रहे है ।

इनका कहना है
निविदा निकाली गई थी लेकिन कोई निविदाकार के नही आने के कारण अन्य लोगो ने वाहन लगा दिए है ।यदि वाहनों से GPS निकाले गए है तो ऐसे वाहनों को चिन्हित किया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
एल के वासनिक
प्रभारी डीएफओ
दक्षिण वन मण्डल,बैतूल

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे