Sunday, March 22, 2026
Homeवन विभागरेन्ज में लगे वाहनों में बड़ा झोल,वाहन मालिकों की मन मर्ज़ी से...

रेन्ज में लगे वाहनों में बड़ा झोल,वाहन मालिकों की मन मर्ज़ी से बनते है बिल

रेन्ज में लगे वाहनों में बड़ा झोल,वाहन मालिकों की मन मर्ज़ी से बनते है बिल

बोलेरो में डीज़ल के लिए आना पड़ता है बैतूल

बैतूल। दक्षिण वन मंडल में पीए से लेकर नाकेदारों तक रेंज अफसरों के उपयोग में लगाए गए वाहनों में बड़े स्तर पर अनियमितताएँ सामने आई हैं। बिना निविदा प्रक्रिया के लगे बोलेरो वाहनों के मालिक कथित तौर पर सरकारी नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे विभाग को हर माह भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति ऐसी हो चुकी है जैसे “सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का”—जिसका सीधा असर वन विभाग के कार्य पर पड़ रहा है।

हर दो दिन में बैतूल से भरवाया जा रहा डीज़ल
जानकारी के अनुसार, दक्षिण वन मंडल की एक रेंज का बोलेरो वाहन हर दो दिन में बैतूल डीज़ल भरवाने पहुंचता है। बताया जाता है कि एक माह में करीब पंद्रह बार वाहन को सिर्फ डीज़ल के लिए भेजा जाता है। लगभग 50 किलोमीटर प्रतिचक्कर की इस दूरी के चलते विभाग पर अतिरिक्त ईंधन खर्च का बोझ पड़ रहा है, जिसे लेकर कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

जल्द होगी उच्चस्तरीय शिकायत
सूत्रों के अनुसार, जागरूक नागरिक जल्द ही वन बल मुख्यालय में इस राजस्व हानि के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं। शिकायतकर्ता न केवल पूरे मामले की जानकारी देंगे, बल्कि बिना निविदा लगे वाहनों के मालिकों से विभागीय वसूली करवाने की भी मांग करेंगे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे