Sunday, March 22, 2026

दक्षिण वन मण्डल के रेंजर ओर नाकेदार पर लटकी कार्यवाही की तलवार

भ्रस्टाचार की शियत वन बल मुख्यालय पहुंची

बैतूल । दक्षिण वन मण्डल के एक रेंज अफसर ओर उनके सबसे चहेते माने जाने वाले नाकेदार के खिलाफ कार्यवाही की तलवार लटक गई है । विधान सभा सत्र के दौरान कभी भी वन बल मुख्यालय से आदेश आसकते है ।
विभागीय अंदर खाने से निकल कर आ रही खबरों के मुताबिक प्रभारी रेंजर ओर नाकेदार द्वारा किये गए भ्रस्टाचार की लगातर मिल रही शिकायतों पर फाइलों को लेकर बीते दिनों वन बल प्रमुख ने जिले के अधिकारियों को भोपाल तलब किया था इसके अलावा एपी सीसीएफ सुरक्षा /शिकायत ने भी जिला अधिकारियों से पूरी जानकारी तलब की है। वन बल प्रमुख की नाराजगी के बाद अधिकारियों ने दोनों के विरुद्ध अपनी अपनी अनुशंसा वन बल मुख्यालय को सौंप दी है । पीसीसीएफ एवम वन बल प्रमुख ने शिकायतों को गम्भीरता से लिया है ।रेंज की समितियों ने भी वन बल प्रमुख अपनी तरफ से शिकायत भेजने का मन बना लिया है । विधान सभा सत्र चलने के दौरान ही दोनो कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दक्षिण वन मण्डल पहुंच जायँगे । यदि ऐसा हुआ तो प्रभारी रेंजर साहब का डिमोशन हो कर वापस डिप्टी रेंजर बना दिया जायेगा और विभागीय जांच भी चलेगी जिससे भविष्य में प्रमोशन के रास्ता रुक जायेगा वन्ही नाकेदार को भी निलंबन झेलना पड़ेगा ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे