Sunday, March 22, 2026
Homeवन विभागरामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट की घोघरा बीट में बड़े पैमाने पर हुआ अतिक्रमण

रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट की घोघरा बीट में बड़े पैमाने पर हुआ अतिक्रमण

रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट की घोघरा बीट में बड़े पैमाने पर हुआ अतिक्रमण

अधिकारियों को नही है इंटरेस्ट इसलिए अतिक्रमणकारी फैला रहे पैर

अतिक्रमणकारियों ने धान की फसल काटी, गेंहू लगाने की तैय्यारी में जुटे किसान

घोघरा के ग्रामीणो ने जंगल साफ कर खेत बनाये

बैतूल । रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट के जंगल मे बढ़ते अतिक्रमण से जंगल सिमट रहा है और खेती का रकबा साल दर साल बढ़ता जा रहा है । प्रोजेक्ट की ऐसी कोई रेंज नही बची है जिसमे अतिकर्मकारियो ने पैर नही पसारे है ।चुना हजूरी में प्लान्टेशन को ही उखाड़ कर फेंक दिया गया और ज़िम्मेदारो ने मुँह फेर रखा है।
अतिक्रमण का ताज़ा मामला रामपुर भतोड़ी रेंज के घोघरा बीट का है जंहा घोघरा जोड़ के दोनों तरफ बड़े पैमाने पर अतिक्रमणकारियों ने जंगल साफ करके खेती शुरू की है।बीते दो सालों में घोघरा के ग्रामीणो ने अपनी निजी ज़मीन के अलावा जंगल की ज़मीन पर कब्जा जमा लिया है जंहा वह समय समय पर फसल ले रहे है ।
स्टाफ का दावा है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पहले भी कार्यवाही की है नोटिस भी दिए है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के नज़र अंदाज़ करने के रवैये से कोई ठोस कार्यवाही नही हो पा रही है यही वजह की मैदानी अमला इन्हें रोक पाने में नाकाम है ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे