वन विकास निगम के डिप्टी डीएम के बंगले पर जंगल की तरह हुआ कब्जा
डीएम के बंगले में फैमिली,डिप्टी डीएम का बंगला पड़ा खाली
रामपुर भतोड़ी परियोजना अधिकारियों के बंगलो पर प्रशासन की नज़र
बैतूल ।वन विकास निगम की रामपुर भतोड़ी परियोजना में अधिकारियों के स्थायी रूप से नही रहने की वजह से जैसे जंगल की ज़मीन पर बेजा कब्जा हो गया उसी तरह परियोजना के दफ्तर से लगा एक बंगले पर कब्जा हो गया है ।दरअसल वन विकास निगम की रामपुर भतोड़ी परियोजना ने बैतूल में कार्यालय के साथ डीएम ओर दो डिप्टी डीएम समेत तीन बंगले भी बनवाये गए थे ,फिलहाल इन बंगलो में से एक मे डीएम का परिवार और डिप्टी डीएम के दो बंगलो में से एक खाली पड़ा हुआ वन्ही एक बंगले को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है ।
डिप्टी डीएम का एक जो बंगला पूर्व डिप्टी डीएम श्री डाबर के रिटायरमेन्ट के बाद से ही खाली पड़ा हुआ है उसे अब हाल ही में वन विकास निगम में पदस्थ हुए बाबू ने साफ करवाया है ताकि बैतूल में रुकना पड़े तो साफ सुरक्षित भवन उपलब्ध हो सके ।
इस पूरे मामले में वन विकास निगम परियोजना के डीएम से उनके सरकारी और प्राइवेट दोनो नम्बर पर बात नही हो सकी है ।
