पिता के साथ शौच को जारहे मासूम पर वन्यप्राणी ने झपट्टा मारा,गर्दन में लगे नाखून
भौंरा क्षेत्र में एक माह से है तेंदुए का आतंक,रेस्क्यू के सारे प्रयास फेल
बैतूल ।अकील अहमद,उत्तर वनमण्डल की भौंरा रेन्ज में देर शाम पिता के साथ शौच को जारहे एक मासूम पर वन्यप्राणी ने झपट्टा मारा जिससे मासूम की गर्दन में हल्के नाखून लगे है ।ईस घटना के बाद इलाके में दहशत ओर बढ़ गई है । क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि वन्यप्राणी से फैल रहे आतंक की लगातार शिकायते कर रहे है वन्ही वन अमला भी लगातार अपने प्रयास कर रहा है लेकिन एक माह बाद भी कोई सफलता हाथ नही लगी है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम लगभग 7 बजे आर्यन उम्र 4 वर्ष अपने पिता अनिल उइके के साथ शौच को जा रहा था तभी किसी वन्य प्राणी ने उसपर हमला कर दिया जिसमे आर्यन की गर्दन और पीठ पर हल्के नाखून लगे है । पिता की हिम्मत के आगे वन्य प्राणी तो अंधरे में भाग गया लेकिन अनिल के मुताबिक वह तेंदुआ था ।सूचना मिलते ही भौरा रेंज स्टाफ आर्यन ओर उसके पिता को साथ लेकर पहले शाहपुर पहुंचे जंहा उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था ।जिला अस्पताल में एंटी रेबीज़ इंजेक्शन के बाद तत्काल उसे छुट्टी दे दी गई थी ।फिलहाल आर्यन का परिवार भयभीत है और गांव में भी वन्यप्राणी को लेकर दहशत का माहौल है ।भौंरा रेंज के रेंजर बृजेन्द्र तिवारी के मुताबिक वन्यप्राणी ने बच्चे पर झप्पटा ज़रूर मारा है उसके पिता भी तेंदुए का बोल रहे है लेकिन अंधेरे में यह तस्दीक करना मुश्किल होता है कि कौन वन्यप्राणी है फिलहाल यह जांच का विषय है । हमारी प्राथमिकता में पहले बच्चे का इलाज ज़रूरी था बच्चे के शकुशल होने से हमारे पूरे अमले ने राहत की सांस ली है ।
यह सही है कि एक माह से इलाके में तेंदुए ने दहशत फैला रखी है विभाग द्वारा लगातार उसे जंगल मे खदेड़ने ओर पिंजरा लगा कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है लेकिन वह हर बार चकमा देकर निकल जाता है ।हमारे द्वारा ग्रामीणो को सतत समझाइश भी दी जारही है ग्रामीणो की जागरूकता की वजह से अभी तक कोई हानि नही हुई है ।
तेंदुए के लिए एसटीआर की ली जारही मदद
आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए के लिए वन विभाग सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के प्रशिक्षित अमले की लगातार मदद ले रहा है आज भी टीम को पुनः बुलाया गया है जिससे यह भी साफ होगा कि आर्यन पर हमला तेंदुए ने किया था या अन्य ओर कोई वन्यप्राणी ने ।
इनका कहना है
आर्यन शकुशल है,अज्ञात वन्यप्राणी की भी खोज की जारही है क्षेत्र में एहतियातन वन अमला लगातर ग्रामीणो को सचेत कर रहा है । ग्रामीणो का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। एसटीआर की टीम आरही है सब कुछ ठीक रहा तो तेंदुए को भी पकड़ लिया जायेगा
उत्तम सिंह सस्तेया
एसडीओ फ़ॉरेस्ट शाहपुर
