ताप्ती रेन्ज में टाइगर का मूवमेंट बढ़ा, भैंस का किया शिकार
वनकर्मचारियो ने इलाके के ग्रामीणो को सतर्कता बरतने की दी सलाह
बैतूल ।अकील अहमद । दक्षिण वन मण्डल की ताप्ती रेंज को टाइगर ने एक माह से अपना बसेरा बना कर रखा है यह बात बाघ गणना में सिद्ध हुई है लेकिन यह पहला मौका है जब टाइगर ने किसी पालतू मवेशी का शिकार किया है ।
वाइल्ड लाइफ की दृष्टि से सम्रद्ध ताप्ती रेंज में इन दिनों टाइगर के मूवमेंट की खबरे लगातार आरही थी बाघ गणना में भी जंगल मे टाइगर की मौजूदगी के कई प्रमाण मिले है । शुक्रवार- शनिवार के दरमियान टाइगर ने देवीराम यादव की भैंस का शिकार किया है जिसके बाद शनिवार को इलाके में ट्रैप कैमरे भी लगाए जारहे है ।लगभग एक माह से ताप्ती रेंज में टाइगर का मूवमेंट होने के बाद यह पहला मौका है जब टाइगर ने भैंस का शिकार किया है ।फिलहाल वन अमले ने भैंस के शिकार का प्रकरण बना कर अपने आला अधिकारियों को भेज दिया है जिससे भैंस मालिक को जल्द से जल्द सहायत राशि उपलब्ध कराई जा सके ।
वन अमले ने गांव-गांव कराई मुनादी,सतर्क रहने की दी सलाह
ताप्ती रेंज में टाइगर के शिकार की जानकारी सामने आते ही ज़िम्मेदार वन अमले ने गांवों के वाट्सएप गुरूप ओर अन्य साधनों से मुनादी कर ग्रामीणो को सलाह दी है कि वह जंगल मे जलाऊ लकड़ी लेने अकेले नही जाएं जंगल से लगे खेत मालिको को सलाह दी गई है वह रात के समय खेतो में न रुके अपने मवेशियों को खेतों खुला नही बांधे साथ ही ज़रूरी होने पर एक से ज़्यादा लोग खेतो में जाएं ताकि किसी भी परिस्थिति से समय रहते बचा जा सके ।
