Saturday, March 21, 2026
Homeवन विभागवन कर्मियों पर युवक को अवैध हिरासत में रखकर मारपीट और झूठे...

वन कर्मियों पर युवक को अवैध हिरासत में रखकर मारपीट और झूठे मामलों में फंसाने का परिजनों ने लगाया आरोप

वन कर्मियों पर युवक को अवैध हिरासत में रखकर मारपीट और झूठे मामलों में फंसाने का परिजनों ने लगाया आरोप

महुपानी बीट गार्ड लेखराज धाकड़ पर लगे गंभीर आरोप

भीमपुर के किसान ने एसपी से की शिकायत, बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप वन कर्मियों पर

बैतूल। भीमपुर तहसील के ग्राम नांदा डोल निवासी किसान मस्तराम यादव ने पुलिस अधीक्षक बैतूल को आवेदन देकर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि 30 दिसंबर 2025 को उनके पुत्र अर्जुन यादव को नांदा के ढाबे के पास से वन परिक्षेत्र सांवलीगढ़ के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संदेह के आधार पर जबरन पकड़ लिया और वन अपराध व वन्य प्राणी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में झूठा फंसाया।

आरोप है कि अर्जुन को बिना किसी वैधानिक अनुमति के दो दिन और दो रात अभिरक्षा में रखकर मारपीट की गई और उससे कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। वन कर्मियों द्वारा गांजा और महिला संबंधी गंभीर, अजमानतीय अपराधों में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि अर्जुन पर अन्य ग्रामीणों के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है, जिनसे वन विभाग के कर्मचारियों की नहीं बनती।

मस्तराम यादव ने खामापुर रेंज में पदस्थ कर्मचारी सुकांत पाठक पर निजी रंजिश के चलते लगातार झूठे मामले दर्ज कराने का आरोप लगाया है। आवेदन में सुकांत पाठक के पूर्व निलंबन, वर्तमान में निजी व्यवसाय करने और फील्ड ड्यूटी नहीं करने के भी आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा ताप्ती रेंज की जामु यानी बीट में पदस्थ धाकड़ पर भी अर्जुन और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मामले तैयार करने का आरोप है।

आवेदन के अनुसार अर्जुन लगातार रिमांड पर लेकर की जा रही प्रताड़ना से मानसिक रूप से टूट चुका है, जिसकी ऑडियो क्लिपिंग भी होने का दावा किया गया है। किसान का कहना है कि उनके पुत्र से कभी कोई जप्ती नहीं हुई और सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद बदले की भावना से यह कार्रवाई की जा रही है। मस्तराम यादव ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे