Wednesday, February 4, 2026
Homeवन विभागमोटरसाइकिल पर सागौन का भारी लठ्ठा ले जाते तस्कर को वन विकास...

मोटरसाइकिल पर सागौन का भारी लठ्ठा ले जाते तस्कर को वन विकास निगम ने पकड़ा

मोटरसाइकिल पर सागौन का भारी लठ्ठा ले जाते तस्कर को वन विकास निगम ने पकड़ा

चुना हजूरी रेंज की चिखली बीट का मामला

बैतूल।वन विकास निगम की चुना हजूरी रेंज से सागौन तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तस्कर मोटरसाइकिल पर भारी-भरकम सागौन का लठ्ठा लेकर जा रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर निगम के वनकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
निगम सूत्रों के अनुसार, चुना हजूरी रेंज की चिखली–तेंदूखेड़ा बीट के रात्रि चौकीदार ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP-05/MS-0635 से सागौन का एक लठ्ठा तेंदूखेड़ा की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विकास निगम के अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राकेश पिता शिवराम, निवासी चिखली रैयत बताया। मौके पर पंचनामा बनाकर आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।
वन विकास निगम के प्रभारी रेंजर नितेन्द्र राजपूत ने बताया कि आरोपी की मोटरसाइकिल को राजसात करने की प्रक्रिया हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सागौन कन्हा से काटकर सप्लाई करने की बात कबूल की है।
उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी द्वारा और किन-किन स्थानों से अवैध कटाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे