Friday, March 27, 2026
Homeवन विभागसांवलीगढ़ रेंज में सागौन के पेड की अवैध कटाई का मामला, राज्य...

सांवलीगढ़ रेंज में सागौन के पेड की अवैध कटाई का मामला, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को जांच में एक ठूंठ मिला

सांवलीगढ़ रेंज में सागौन के पेड की अवैध कटाई का मामला, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को जांच में एक ठूंठ मिला

 

बैतूल। पश्चिम बैतूल वनमंडल की सांवलीगढ़ रेंज में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने जांच की। कार्यपत्र क्रमांक 7/1015 दिनांक 16 मार्च 2026 के संदर्भ में टीम ने बीट धौल के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1416 का निरीक्षण किया।
जांच दल में अमित साहू, शैलेष वर्मा, वीरेन्द्र सिंह चौहान और महेन्द्र बाथम शामिल रहे। टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया, लेकिन दोनों ने लिखित शिकायत से इनकार करते हुए केवल सूचना देने की बात कही और जांच में शामिल नहीं हुए।
मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी भीमा मंडलोई, परिक्षेत्र सहायक लवी जेस्मीन उईके, बीट प्रभारी ओम प्रकाश पाल सहित अन्य वन अमला उपस्थित रहा। ग्राम वन समिति के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1416 में एक सागौन का ठूंठ अवैध रूप से कटा हुआ पाया गया। ठूंठ की गोलाई 48 सेमी और ऊंचाई 70 सेमी दर्ज की गई। इस पर वार्षिक ठूंठ क्रमांक 32 अंकित कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 38/75 दिनांक 16 मार्च 2026 को दर्ज किया गया।
वन विभाग के अनुसार इस अवैध कटाई से लगभग 1339 रुपये की क्षति आंकी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे