Tuesday, April 14, 2026
Homeवन विभागखल्ला पूजन से लौट रहे ग्रामीणो ने वन कर्मियों पर लगाया मारपीट...

खल्ला पूजन से लौट रहे ग्रामीणो ने वन कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

खल्ला पूजन से लौट रहे ग्रामीणो ने वन कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

नशे में धुत्त ग्रामीण को इलाज के लिए बैतूल अस्पताल भेजा

बैतूल । पश्चिम वन मण्डल की सांवलीगढ़ रेन्ज के वनकर्मियों पर ग्रामीण ने मारपीट के आरोप लगे है वन्ही वनकर्मियों ने नशे में धुत्त गढ्ढे में गिरे ग्रामीण को घायल अवस्था मे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया था । दरअसल सांवलीगढ़ का ग्रामीण प्रेम लाल चक ढाना से रात्रि लगभग 12 बजे खल्ला पूजन कर लौट रहा था नशे में होने की वजह से अंधेरे में गढ्ढे में गिर गया था जिसकी वजह से कांधे में चोट आई मेरी आवाज सुनकर गश्ती दल ने नुझे गढ्ढे से निकाल कर इलाज के लिए बैतूल पहुंचाया । जिला अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ मिले प्रेम लाल ने बताया कि मैं खल्ला पूज कर लौट रहा था हमारे रीति रिवाज के हिसाब से पूजा में साथियों के साथ शराब पी ली थी और नशे में मैं गिर गया था इसमें किसी का कोई दोष नही है मेरा इलाज चल रहा है ।
इनका कहना है
गश्ती पर निकले स्टाफ को गढ्ढे से आवाज़ उन्होंने मानवता के नाते ग्रामीण को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है बाकी ग्रामीणो में आक्रोश क्यो है उसकी हम जांच करा लेंगे यदि कोई और बात हुई तो निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे