तबादला नीतियों की भैंसदेही रेन्ज में उड़ रही धज्जियां,अधिकारियों ने दो बीट गार्डों को नही किया रिलीव
बैतूल ।बैतूल वन वृत्त की भैंसदेही रेन्ज में तबादला नीतियों की जमकर धज्जियां उड़ाई जारही है वन अधिकारियों की मन मानी देखिये जिसमे तबादले के बाद भी दो बीट गार्डों को नही छोड़ा जा रहा है ।
वन वृत्त समेत दक्षिण वन मण्डल में लगभग 3 माह पहले 5 साल से एक ही जगह जमे अधिकारी मैदानी अमले को हटाने तबादला नीति लाई गई थी इसी तबादला नीति के तहत बीट गार्डों को भी एक वन मण्डल से दूसरे वन मण्डल ओर एक रेंज से दूसरी रेंज में तबादला किया गया लेकिन भैंसदेही रेंज के दो बीट गार्डों विनोद रघुवंशी,तितरिया सोलंकी को आज तक रिलीव नही किया गया है ।
इस पूरे मामले में भैंसदेही रेंजर गुमान सिंह नर्गिस ने कालका न्यूज़ को बताया कि दोनों ही बीट गार्ड को रिलीव करने आंठ दिन पहले ही पत्र लिखा गया है जल्द ही चार्ज होने के बाद रिलीव कर दिया जाएगा ।
