राम भरोसे रामपुर भतौडी प्रोजेक्ट,दो महीने से मजदूरी के लिए भटक रहे मजदूर
एक माह से प्रोजेक्ट के डीएम है फरार,कलेक्टर से मजदूर कर चुके है शिकायत
ज़िम्मेदार अधिकारियों का गैर जिम्मेदार रवैय्या
बैतूल ।बैतूल में राम भरोसे है रामपुर भतौडी प्रोजेक्ट यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी ।दरअसल एक माह से रामपुर भतौडी प्रोजेक्ट के डीएम लापता है जिसकी वजह से दो महीने से मजदूरों की मजदूरी अटकी पड़ी है ऐसे उन प्लान्टेशनो का क्या होगा जिनमे इन मजदूरों ने मजदूरी की है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम पुर भतौडी प्रोजेक्ट की चुना हजूरी ओर भौंरा रेंज में मजदूरों ने प्लांटेशन में मजदूरी की थी लेकिन दो माह बीत गए मजदूरी नही मिली है ।मजदूर महेश,जयवंती,राजू ,राम बाई,मीरा, सरस्वती समेत 30 मजदूरों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत कर के बताया की चुनाहजुरी के बांस कूप 13 82 ओर भौंरा रेंज में शीशम ओर चंदन के प्लान्टेशनो में निंदाई,पौध परिवर्तन तथा सड़क निर्माण के कार्य किये थे लेकिन मजदूरी भुगतान नही होने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई है रबी सीज़न में गेंहू चना बीज खरीदने के लिए पैसा नही है । जल्द से जल्द मजदूरी की मांग की गई थी लेकिन इस पत्र का भी कोई असर प्रोजेक्ट के डीएम पर नही हुआ ओर मजदूर आज भी मजदूरी के लिये भटक रहे है।
दो लाख की मजदूरी बकाया
रामपुर भतौडी प्रोजेक्ट की चुना हजूरी रेंज में मजदूरों की एक लाख पचास हजार की मजदूरी
इसी तरह भौंर रेंज में शीशम प्लान्टेशन में पौधा परिवर्तन की तीस हजार ओर चंदन रोपण में सड़क कार्य की साथ हजार मजदूरी बकाया है ।
ज़िम्मेदार अधिकारियों का गैर जिम्मेदार रवैय्या
रामपुर भतौडी प्रोजेक्ट के डीएम राम कुमार अवधिया ओर एडीएम बसंत वरकड़े दोनो का बैतूल ऑफिस को लेकर रवैय्या ठीक नही है दोनो ही अधिकारी जिला मुख्यालय आते ही नही नही है । यही नही दोनो ही अधिकारियों के सरकारी नम्बर बन्द है तो वन्ही प्राइवेट नम्बर पर फोन रिसीव ही नही करते ।
