Wednesday, February 4, 2026
Homeवन विभागराम भरोसे रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट:- दो गांव वालों ने प्लान्टेशन के पौधे...

राम भरोसे रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट:- दो गांव वालों ने प्लान्टेशन के पौधे उखाड़ जंगल में किया अतिक्रमण

राम भरोसे रामपुर भतोड़ी प्रोजेक्ट:- दो गांव वालों ने प्लान्टेशन के पौधे उखाड़ जंगल में किया अतिक्रमण

काजली और मेढ़ा खेड़ा के ग्रामीणो ने 2 सौ हेक्टेयर वनभूमि पर किया अवैध कब्जा

कक्ष क्रमांक 218, 221 मे 4 वर्ष पूर्व हुई थी कूप कटाई- एवं पौधा रोपण

जिम्मेदारों ने कार्यवाही के नाम पर कुछ हेक्टर का किया पीओरआर

बैतूल। वनों को बढ़ाने के लिए बैतूल जिले में रामपुर भतोड़ी की स्थापना की गई । लेकिन यह प्रोजेक्ट बैतूल जिले के जंगलो लिए अभिशाप शाबित हो रहा है! वन मंडलो के सामान्य जंगलों को रामपुरभातोड़ी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया, लेकिन विभागीय अमला कम होना एवं इस परियोजना में भ्रष्टाचार , लापरवाही के चलते अब इन जंगलों पर बेतहाशा संकट मंडरा रहा है अब हालत यह है कि, जंगलों में अवैध कटाई चरम पर है।अवैध अतिक्रमण परकाष्टा को पार कर चुका है लेकिन इसे रोकने वाला वन अमला कहीं भी नजर नहीं आ रहा है । जिसके चलते विगत 2 वर्षों के दरमियान रामपुर भतोड़ी परियोजना के चूना हजूरी 2 रेंज के कंपार्टमेंट क्रमांक 218,221 मे वन संपदा को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा कर काजली एवं मेढा खेड़ा के ग्रामीणों ने वन भूमि को पूरी तरह से कब्जे मे कर रखा है और रबी और खरीफ की फसल जंगल के रिजर्व क्षेत्र मे लह लाहाती नजर आ रही है ।
218 एवं 221 मे किये गए लाखों रुपए के पौधारोपण को साफ कर किया गया कब्जा

रामपुर भतोड़ी परियोजना के चूना हजूरी 2 रेंज मे 4 वर्ष पूर्व 218 एवं 221 कक्ष कूप कटाई के बाद बड़े स्तर पर पौधारोपण कर लाखों रुपए खर्च किए गए थे! इन दोनों कक्षों में अब हालात कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं! अतिक्रमणकारियो ने पौधारोपण को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाकर फसले उगाना प्रारंभ कर दिया है ।

कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति

बिगत 2 वर्षों के दौरान काजली ग्राम से लगे दोनों कंपार्टमेंट में अतिक्रमण कारीयो ने योजनाबद्ध तरीके से पौधारोपण को नुकसान पहुंचाकर लगभग 200 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया लेकिन इस मामले में कार्रवाई के नाम पर कुछ हेक्टेयर का पीओआर कर मामले को रफा दफा कर दिया गया है । जंगलों पर बेखौफ अतिक्रमण जारी है इसके बावजूद भी रामपुर भतोड़ी परियोजना के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिससे वन संपदा को दिन प्रतिदिन नुकसान पहुंच रहा है, अगर हालात यही रहे तो जंगलों के अन्य कंपार्टमेंट में भी अवैध कब्जा हो सकता है ।

डीएम से लेकर आरजीएम तक नही उठाते फोन

रामपुर प्रोजेक्ट राम भरोसे है यह शत प्रतिशत सत्य है प्रोजेक्ट के एडीएम हो डीएम हो या आरजीएम से कोई जानकारी लेनी हो या फिर महकमे से जुड़ी को सूचना देना हो तो यह अधिकारी फोन ही नही उठाते है यही वजह है प्रोजेक्ट के जंगल में अतिक्रमण बढ़ रहे है ओर जंगल घट रहे है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे