Wednesday, February 4, 2026
Homeवन विभागकालका इम्पैक्ट : रिश्वत कांड में डिप्टी रेंजर संजय जैन निलंबित

कालका इम्पैक्ट : रिश्वत कांड में डिप्टी रेंजर संजय जैन निलंबित

कालका इम्पैक्ट : डिप्टी रेंजर संजय जैन निलंबित

पीएम आवास में आदिवासी ने लगाई चौखट तो डिप्टी रेंजर ने ली थी दस हजार रिश्वत

डिप्टी के खिलाफ ग्रामीणो की थी शिकायत

डिप्टी के दबाव में घर की महिला ने उधार लेकर दिये थे रुपये

 

बैतूल ।सांवलीगढ़ रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर पर प्रधान मंत्री आवास में लगी चौखट के मामले में दस हजार रिश्वत लेने के आरोपो को लेकर पीड़ित ग्रामीण ने इस मामले की एक लिखित शिकायत पश्चिम वन मण्डल के डीएफओ से सितंबर माह में की थी जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर पश्चिम वन मण्डल के डीएफओ एल के वासनिक ने डिप्टी रेंजर संजय जैन को निलंबित कर दिया है।

यह है पूरा मामला

जामली निवासी शिव कुमार कुमरे ने अपने आवेदन में लिखा था कि डिप्टी रेंजर संजय जैन ओर नाकेदार धर्मेंद्र सोलंकी मेरे निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास पर आए पांच साल पहले मैंने चौखट बना कर रखी थी जो कि अब मकान में लग गई है । जिसे देख कर डिप्टी रेंजर ने मेरे घर की महिलाओं पर धौंस दबाव देकर दस हजार रुपये की मांग की नही तो केस बनाने की धमकी दी तब घबराहट में मेरे घर के लोगो ने दूसरे से लेकर दस हजार रुपये डिप्टी साहब को दिए थे ।डिप्टी साहब ने एक रास्ता भी बताया कि किसी की भी घर की लकड़ी की फ़ोटो खींचकर लादेना मैं सत्यापन कर दूंगा । डिप्टी श्री जैन पर इस तरह के आरोप पहले भी लगे है लेकिन पहली बार शिकायत डीएफओ तक पहुंची थी हालांकि रेंजर भीमा मंडलोई को इसकी मामले की भनक लगते ही उन्होंने डिप्टी रेंजर संजय जैन से ग्रामीण को रुपये लौटा दिए थे ,इस प्रकरण के बाद भी श्री जैन की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नही हुआ था उनकी अवैध वसूली जारी थी । बार बार शिकायते प्राप्त होने पर डीएफओ ने जांच समिति गठित कर जांच करवाई जिसमे ग्रामीणो के आरोप सही पाए गए डीएफओ श्री वासनिक ने डिप्टी रेंजर संजय जैन को 28 नवम्बर को निलंबित कर दिया है ।

इनका कहना है ।
डिविजन से अभी तक कोई आदेश पत्र मुझे या कार्यलय में प्राप्त नही हुआ है,इसलिए मुझें जानकारी नही है ।
भीमा मंडलोई
रेंजर,सांवलीगढ़

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे