Wednesday, February 4, 2026
Homeवन विभागरातामाटी के गन्ना खेत में मिल रही टाइगर की लोकेशन,ग्रामीणों में दहशत

रातामाटी के गन्ना खेत में मिल रही टाइगर की लोकेशन,ग्रामीणों में दहशत

रातामाटी के गन्ना खेत में मिल रही टाइगर की लोकेशन,ग्रामीणों में दहशत

पग मार्क मिलने के बाद वन विभाग ने करवाई मुनादी,तीन रेंज की टीम घूम रही खेत खेत

बैतूल ।पश्चिम वनमण्डल को चिचोली रेंज की रातामाटी खुर्द के गन्ना खेतो में टाइगर की मौजूदगी के प्रमाण मिलने से ग्रमीणों में दहशत है । वन विभाग को सूचना मिलते ही खेतो में सर्चिंग की कार्यवाही शुरू कर दी है । वन अमले ने रातामाटी समेत आसपास के गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को रात में खेत मे नही।जाने की सलाह दी है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिचोली रेंज के रातामाटी खुर्द में रविवार की रात से टाइगर की मौजूदगी मिल रही थी गांव वालों ने इसकी जानकारी चिचोली रेंज समेत पश्चिम वन मण्डल के डीएफओ एल के वासनिक को दी । डीएफओ श्री वासनिक ने तीन रेंज की टीम बनाकर रातामाटी खुर्द ओर आसपास के गांव में भेजी जंहा एक टीम को रातामाटी के किसान राजेश यादव के गन्ना खेत मे टाइगर के पगमार्क मिले है ।सोमवार के बाद मंगलवार भी टीम ने सम्भाबित क्षेत्रो में सर्च किया है ।

मुनादी के बाद भी ख़ौफ़ज़दा है ग्रामीण

टाइगर के खेतों में पग मार्क मिलने के बाद से रातामाटी खुर्द ओर आसपास के ग्रामीण
ख़ौफ़ज़दा है क्योंकि रात में किसानों को बिजली मिलती है खेतो में सिंचाई के लिए जाना पड़ रहा है । राजेश यादव के मुताबिक उनके गन्ने के खेत मे अभी भी टाइगर मौजूद है ।

नवम्बर दिसम्बर में रहता है टाइगर का मूवमेंट

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से नवम्बर दिसम्बर में हर साल टाइगर का मूवमेंट रहता है रातामाटी खुर्द में भी रविवार की रात टाइगर का मूवमेंट था । अच्छी बात यह है कि टाइगर के मूवमेंट से किसी भी तरह की कोई भी जानवर को किल किये जाने की सूचना नही है । जानकार बताते है कि टाइगर ने यदी कोई किल किया है तो वह वँहा ठहरता है नही तो वह अपने क्षेत्र विस्तार के लिये आगे बढ़ जाता है ।

तीन टीम रात दिन कर रही सर्च

रातामाटी खुर्द में टाइगर के मूवमेंट की सूचना के बाद डीएफओ एल के वासनिक ने टाइगर की निगरानी के लिए तीन टीम बनाई जो 24 घण्टे सर्च कर रही है लेकिन आज शाम तक टाइगर के मूवमेंट कोई प्रमाण नही मिले है वन्ही ग्रामीणों का आरोप है कि टाइगर अभी भी उनके खेतो में मौजूद है और वन कर्मी बराबर तलाश नही कर रहे है ग्रामीण खेतो में नही जा रहे है और भयभीत है ।

इनका कहना है ।
ग्रामीणों की सूचना पर टीम निगरानी के लिए लगाई है यदि ग्रामीण संतुष्ट नही है तो सुबह दूसरी टीमो से सर्च करवाएंगे ।हालांकि टाइगर 24 घण्टे एक जगह नही रहता है ।
एल के वासनिक
डीएफओ,पश्चिम वन मण्डल बैतूल

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे