ताप्ती रेंज में पौधा रोपण की मैदानी हकीकत,मेंटेनेंस के अभाव में पौधों ने तोड़ा दम
60 लाख के प्लान्टेशन में लहलहा रही घांस,ताला बना गवाह एक साल से प्लान्टेशन का नही खुला गेट
भनक लगते ही रेंजर ने मैदानी अमले को साफ सफाई के लिए भेजा
बैतूल ।बैतूल के दक्षिण वनमण्डल की ताप्ती रेंज में वर्ष 2024 में कार्य आयोजना के तहत 60 लाख की लागत से 25 हजार पौधे पर्यवारण सुधार के लिए लगाए गए थे लेकिन जंगल की जमीनी हकीकत कुछ और ही है । ताप्ती रेंजर के प्रभारी रेंजर दयानन्द डेहरिया ओर पूरी रेन्ज को चलाने वाले बीट गार्ड लेखराज सिंह धाकड़ ने भृस्टाचार की घास लहलहा रहे है।भनक लगते ही रेंज अफसर ने मैदानी अमले को भेज कर साफ सफाई शुरू करवादी है ।
ताप्ती रेन्ज का यह इलाका इटिया बिटिया बीट कहलाता है जंहा के जंगल को संरक्षित करने उद्देश्य से वन विभाग ने 50 हेक्टेयर का चयन कर 60 लाख की लागत से कार्य आयोजन तैय्यार किया जिसमे 25 हजार पौधे रोपे गए लेकिन 25 हजार पौधों में से ज़्यादातर सर्वाइव नही कर पाए वजह थी पौधों को समय समय पर देख रेख नही की गई जबकि 2029 तक इस प्लान्टेशन में निंदाई गुड़ाई,थाले बनाई और समय समय पर खाद दिया जाना था आज हालात यह है की पौधा रोपण के बाद प्लान्टेशन के गेट पर लगा ताला आज तक नही खुल पाया है । ताला लगा रहा और मेंटनेंस का सारा पैसा निकल गया यही वजह है कि जंगल मे बड़े पैमाने पर घास ने पौधों को पनपने नही दिया और ज़्यादातर पौधों ने दम तोड़ दिया अब ज़िम्मेदार एक दूसरे पर टाल रहे है और अधिकारी जांच की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ते नज़र आरहे है ।
इनका कहना है
आप डिटेल में बता दे मैं अपनी टीम भेजकर जांच करवाती हूँ ।
बासु कनोजिया
सीसीएफ, बैतूल
