Saturday, March 21, 2026
Homeवन विभागडीएम की कार्यप्रणाली से खफा रामपुर भतोड़ी परियोजना मंडल में कर्मचारी करेंगे...

डीएम की कार्यप्रणाली से खफा रामपुर भतोड़ी परियोजना मंडल में कर्मचारी करेंगे काली पट्टी बांधकर विरोध

डीएम की कार्यप्रणाली से खफा रामपुर भतोड़ी परियोजना मंडल में कर्मचारी करेंगे काली पट्टी बांधकर विरोध

संभागीय प्रबंधक को पहले भी कर चुके है शिकायत

बैतूल।एम.पी. स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ, इकाई रामपुर भतोड़ी परियोजना मंडल, बैतूल के आह्वान पर संभागीय प्रबंधक रामकुमार अवधिया की कार्यप्रणाली से खफा होंकर मंडल से हटाए जाने से हटाए जाने की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्मचारी संघ के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन 15 दिसंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान रामपुर भतोड़ी परियोजना मंडल, बैतूल के समस्त कर्मचारी अपने-अपने विभागीय एवं वानिकी कार्य करते हुए हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

संघ ने स्पष्ट किया है कि विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा तथा विभागीय कार्य प्रभावित नहीं होंगे। कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारियों से निर्धारित तिथियों में विरोध प्रदर्शन में सहभागी बनने की अपील की है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे