चिचोली क्षेत्र में बिजिली कर्मियों का खुला खेल,अस्थाई की जगह स्थायी कनेक्शन बांट डाले
नियम विरुद्ध फोरलेन क्रॉस कर के दिये स्थायी कनेक्शन
अधिकारियों ने जांच में पकड़ा फर्जीवाड़ा लेकिन नही की कार्यवाही
बैतूल ।बिजली कम्पनी लाइन लास को कम करने कक भरसक प्रयास कर रही है लेकिन कम्पनी का मैदानी अमला अपनी स्वार्थ सिद्धी के चलते बिजली कम्पनी को आर्थिक झटके देकर घाटे मे पहुंचा रहे है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिचोली विद्युत वितरण कम्पनी की चुना हजूरी डीसी अंर्तगत आने वाले टाडर, कहुपानी,पाटाखेड़ा,धनिया जाम इमलीखेड़ा,राजा बैठक,जरगल ढाना, टेकड़ी जाम, डोल जाम,ढुमका,चिरोटिया,चुना गोसाई,चुनाहजुरी समेत अन्य गांवों में बिजली कम्पनी के कर्मचारी रबी सीजन में अस्थाई कनेक्शन की जगह अपनी स्वार्थ सिद्धि के चक्कर मे स्थाई कनेक्शन बांट रहे है ।
एक गांव में एक दर्जन अस्थाई को स्थायी कनेक्शन में बदले
चुनाहजुरी डीसी के दो धुरंदर लाइन मेन अधिकारियों की छत्र छाया में खुले आम अस्थाई कनेक्शन को स्थायी कनेक्शन में बदलकर मोटी रकम ऐंठ रहे है ।यंहा तक कि खम्बो की दूरी को पैसों के आगे छोटी और फोर लाइन सड़क भी क्रॉस कर कनेक्शन उपलब्ध करा देते है ।
जांच हुई लेकिन अधिकारियों ने ही दबा दी फ़ाइल
बिजली कनेक्शन के इस खेल की शिकायत जिला स्तर पर होने के बाद एक जांच दल हकीकत की पड़ताल करने गांवों में गया था जांच में एक दर्जन लोगों को पकड़ भी गया ।ग्रामीणो ने कबूला भी की मैदानी अमले के छोटू ओर अन्नू को कनेक्शन के लिए कितने रुपये दिए बावजूद इसके अधिकारियों ने जांच फ़ाइल ही दबा दी है ।
इस मामले एई बसन्त धुर्वे से उनके मोबाइल नम्बर 62329 14134 पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया ।
