दिन दहाड़े कूप कटाई के सगौन लठ्ठे चोरी कर भाग रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पलटा
उत्पादन वन मण्डल की गवासेन रेंज का मामला
बैतूल ।अकील अहमद । उत्पादन वन मण्डल की गवासेन रेंज से चोर दिनदहाड़े सागौन चोरी कर ले गए और विभाग के जिम्मेदारों को भनक तक नही लगी। वो तो तेज़ गति के चक्कर मे अनियंत्रित हो कर वाहन पलट गया जिससे मामला खुल गया नही तो सागौन लठ्ठे पार लग गए होते।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्पादन वन मण्डल की गवासेन रेंज में कूप नम्बर 7 कुरसना में कूप कटाई निकली थी ।सगौन कट गया था जिसपर सभी सरकारी प्रक्रिया पूर्ण कर हैमर नम्बर भी दर्ज कर लिए गए थे मात्र परिवहन बाकी रह गया था ऐसे में नज़दीकी जिले का सागौन माफिया सक्रिय हो गया ओर 13 नग लठ्ठे भरकर निकल गए ।बैतूल वन वृत्त की सीमा से आगे गंजाल नदी पार करने के बाद टेमा गांव-उसकल्ली मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होंकर पलट गया । घटना की सूचना मिलने पर जब ज़िम्मेदार मौके पर पहुंचे तब खुलासा हुआ कि यह हैमर लगा सागौन गवासेन रेंज का है ।
इनका कहना है ।
स्टाफ को सूचना थी उसी आधार पर शाम को पकड़ा है फिलहाल कार्यवाही चल रही है ।
बासु कनोजिया
सीसीएफ, बैतूल
