बैतूल-शाहपुर के वनकर्मियों ने खारी में की संयुक्त छापामार कार्यवाही,अवैध सागौन चिरान जब्त
खेत मे छुपा कर रखी गई थी अवैध सागौन चिरान
बैतूल ।उत्तर वनमण्डल की बैतूल-शाहपुर रेन्ज के वन कर्मियों ने आज खारी गांव में संयुक्त छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध सागौन चटपटे जब्त करने में सफलता पाई है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीसीएफ को मुखबिर से सूचना मिल रही थी जिसपर सीसीएफ के निर्देश पर डीएफओ नवीन गर्ग ने बैतूल के प्रशिक्षु आईएफएस सुंदर निवेदन ओर शाहपुर एसडीओ उत्तम सिंह सस्त्या के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें बैतूल- शाहपुर रेन्ज के रेंजर,डिप्टी रेंजरों ओर बीट गार्डों को शामिल कर अर्जुन गोंदी सर्किल के खारी गांव में छापामार कार्यवाही करने पहुंचे।
जंहा संयुक्त सर्च कार्यवाही करते हुए वनकर्मियों ने शिवलाल/ सोमनाथ यादव,बिसन/,धन्नू यादव के खेत मे छुपा कर रखी गई अवैध सागौन चर्पट जब्त की है । रेंजर जे पी शुक्ला ने बताया कि दोनों ही आरोपियों को
वनकर्मियों के पहुंचने की सूचना पहले से मिलने की वजह से लकड़ी खेत मे फेक दी थी ओर दूसरे ने भूसे में दबा दी थी ।दोनो आरोपियों के खेत से कुल 15 नग चर्पट जब्त कर खारी नाके में सुरक्षित रखवा दी गई है ।कार्यवाही की भनक लगते ही आरोपी फरार होगये जिनकी तलाश जारी है ।दोनो हो आरोपियों पर वन अपराध दर्ज कर लिया गया है ।
