Saturday, March 21, 2026
Homeवन विभागवन विकास निगम में पैर पसार रहा अतिक्रमण,सैकड़ो पेड़ो को किया गडल

वन विकास निगम में पैर पसार रहा अतिक्रमण,सैकड़ो पेड़ो को किया गडल

वन विकास निगम में पैर पसार रहा अतिक्रमण,सैकड़ो पेड़ो को किया गडल

ग्रमीणों ने जंगल बचाने कलेक्टर समेत वन अधिकारियों को लिखित शिकायत की

बैतूल ।वन विकास निगम की रामपुर भतोड़ी परियोजना के अंर्तगत आने वाली चोपना रेंज में बड़े पैमाने पर
अतिक्रमणकारीयो ने अपने पैर पसार लिए है जंगल मे पेड़ो को गडल कर सफाई कर खेती के लिए जमीन भी तैय्यार कर ली है इस पूरे मामले की ग्रामीणो ने कलेक्टर समेत वन अधिकारियों को शिकायत कर जंगल बचाने की अपील की है ।
राजे गांव खापा के आधा सैकड़ा ग्रामीणो के हस्ताक्षरित आवेदन में ग्रामीणो ने लेख किया है कि चोपना रेंज के कक्ष क्रमांक 483 के कज्जिबुला में पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा समेत जिले के आदिवासियों ने जंगल में अतिक्रमण करने के लिए लगभग एक सैकड़ा पेड़ो को गडल कर दिया झाड़ियां साफ कर ज़मीन को खेती लायक बनाकर लगभग 50 से ज़्यादा टप्पर बना लिए है यही नही पानी के लिए सामूहिक कुएं की खुदाई भी शुरू कर दी है । राजे गांव खापा के ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर ओर रामपुर भतोड़ी परियोजना के डीएम उत्तर वन मण्डल के डीएफओ से मांग की है कि इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए नही तो पूरा गांव बसने में समय नही लगेगा ।

सारणी रेन्ज से पहले भी इन अतिक्रमणकारियों को हटाया था

छिंदवाड़ा जिले के जिन अतिक्रमणकारियों को सारणी रेंज के रेंजर ने छह माह पहले जिस सूझ बूझ से हटाया था वही आदिवासी पुनः कज्जिबुला में आकर डट गए है इसका मुख्य कारण है कि परियोजना के जंगल मे वनकर्मी रहते ही नही इसमें उनकी भी गलती नही है स्टाफ भी नही है ऐसे में अतिक्रमणकारी तो बसेंगे ही ।

इनका कहना है ।
मुझे सूचना मिली है और आवेदन भी प्राप्त हुआ है जल्दी पूरा मामला टास्क फोर्स के सामने रख कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

प्रभारी डीएम रामपुर भतोड़ी परियोजना, बैतूल

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे