Tuesday, February 10, 2026
Homeवन विभागतावड़ी-सांवलीगढ़ रेंज की टांगना माल गांव ने संयुक्त दबिश,अवैध सागौन चर्पट-लठ्ठे किये...

तावड़ी-सांवलीगढ़ रेंज की टांगना माल गांव ने संयुक्त दबिश,अवैध सागौन चर्पट-लठ्ठे किये जब्त

तावड़ी-सांवलीगढ़ रेंज की टांगना माल गांव ने संयुक्त दबिश,अवैध सागौन चर्पट-लठ्ठे किये जब्त

आदतन सागौन माफिया के निर्माणाधीन मकान में भी लगी है बड़ी मात्रा में अवैध सागौन

कार्यवाही से बचने आरोपित वनकर्मियों पर करता है लूट की शिकायत

बैतूल ।बैतूल वन वृत्त के अधिकारियों को टांगना माल स्थित आदतन सागौन माफिया अशोक यादव की लगातर मिल रही शिकायत के बाद सीसीएफ मधु वी राजू ने पश्चिम वन मण्डल के डीएफओ लक्ष्मी वासनिक को निर्देशित कर दो रेन्जो की टीम बनाई । टीम में प्रशिक्षु आईएफएस प्रभारी एसडीओ धुर्व श्रीवास्तव के निर्देशन में तावड़ी रेंजर अर्जुन चौहान,सांवलीगढ़ रेंजर भीम मंडलोई ओर दोनो रेंज के वन कर्मियों ने टांगना माल निवासी अशोक यादव के खिलाफ सर्च वारेंट लेकर सर्च किया तो बड़ी मात्रा में अवैध सागौन चर्पट ओर लठ्ठे पकड़ाए । मिली जानकारी के मुताबिक अशोक यादव बड़े पैमाने पर अवैध सागौन का काम करता है इसके पूर्व भी अशोक यादव के खिलाफ तीन मामले दर्ज है ।

अशोक यादव का मुखबिर तंत्र बहुत मजबूत

जिस अवैध सगौन माफिया के खिलाफ वनकर्मचारियो ने दबिश की कार्यवाही की है उसका मुखबिर तंत्र वन विभाग से भी ज़्यादा मजबूत है । यह बात हम इसलिये कह रहे है कि अशोक के घर आंगन में लकड़ी सूख रही थी तभी उसे मुखबिर से सूचना मिली ।सूचना मिलते ही घर आंगन में फैले सागौन को अशोक ने तत्काल ठिकाने लगा दिया बावजूद इसके वनकर्मचारियो ने तलाशी में बड़ी मात्रा में अवैध काष्ठ जब्त करने में सफलता पाइ है ।

हर दबिश में एक ही फॉर्मूला है

अवैध सागौन माफिया अशोक यादव दबिश देने वाले वन कर्मियों के खिलाफ़ थाने में लूट का आरोप लगा कर शिकायत करने पहुंच जाता है ।इस बार भी अशोक यादव ने घर मे रखे तीन लाख की लूट ले आरोप वनकर्मियों पर लगाया है लेकिन इस बार बीजादेही के टीआई ने यादव की शिकायत लेने से इनकार कर दिया ।

यह हुई जब्ती ओर बाज़ार भाव से वसूली

अपराधी अशोक यादव टांगना मॉल =17 नग चरपट सागौन =0.425 घनमीटर, राशि =59026 रूपये।

पी ओ आर नम्बर =98/4/ 08/02/2026

अपराधी अशोक यादव वल्द चिरोंजी साकिन टांगनामाल , थाना बीजादेही, सागौन लट्ठा =02नग, 0.266 घन मीटर, राशि =21834 रुपये,सागौन चरपट =15नग =0.159 घनमीटर , राशि =7679 रुपये, कुल योग =17 नग लठ्ठा चरपट सागौन,0.425 घन मीटर। पी. ओ. आर. नम्बर =98/4 , 8/2/2026

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे