ताप्ती रेंज में चल रही थी अवैध कटर मशीन, डीएफओ की स्पेशल टीम ने की छापेमारी
बड़ी मात्रा में चर्पट सगौन लठ्ठे ओर कटर मशीन समेत ओजार पकड़ाए
बाबू जी के निर्माणधीन मकान के लिए वनकर्मी बनवा रहे थे पल्ले चौखट
बैतूल । दक्षिण वन मंडल की ताप्ती रेंज में वनकर्मियों के हौसले बुलंद है यही वजह है कि ताप्ती रेंज अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गई है ।रेंज में पदस्थ कुछ बीट गार्ड क्षेत्रीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त कर अवैध कटाई ओर अवैध खनन करवाने में झिझक नही रहे है हालात यह है कि अब तो खुलेआम बीट गार्ड मण्डल में पदस्थ बाबू जी के नव निर्मित मकान के लिए भी फर्नीचर बनवाकर गिफ्ट कर रहे है ।
ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया जब नवागत डीएफओ ने मुखबिर की सूचना पर ताप्ती रेंज के गौनिघाट में एक घर मे अपनी एक स्पेशल टीम भेजकर कार्यवाही करवाई ।
गौनिघाट में हुई इस कार्यवाही में गौनी घाट निवासी जय राम यादव के घर से 42 नग सागौन चिरान,3 लठ्ठे ओर एक कटर मशीन समेत 26 नग ओजार जब्त किए है ।
सूत्र बताते है कि ताप्ती रेंज की महूपानी सर्किल के बीट गार्ड ने डिवीजन में पदस्थ बाबू जी के निर्माणाधीन मकान के लिए खिड़की चौखट ओर पल्ले बनवा रहा रहा था । यह कोई पहला मौका नही है जब बीट गार्ड द्वारा फर्नीचर बनवाया गया हो इसके पहले भी बीट गार्ड द्वारा अवैध सागौन अलग अलग फर्नीचर बनाने वालों के ठीये पर पहुंचाए गए है ।
फिलहाल सारे बीट गार्ड ओर ओर बीट गार्ड के गॉड फादर अधिकारी के खिलाफ एक एक प्रमाण जुटाए जा रहे है ताकि इनको विभाग के आला अधिकारियों समेत बैतूल की जनता के बीच जल्द बेनकाब किया जा सके ।
इस पूरे छापामार कार्यवाही में डीएफओ के द्वारा बनाई टीम ने सराहनीय कार्य किया जिससे अधिकारी बेहद खुश नजर आरहे है, डीएफओ जंहा टीम का हौसला बढ़ा रहे वन्ही आरोपित बीट गार्ड ओर उनके गॉड फादर पर जल्द ही कार्यवाही भी प्रस्तावित करने की बात कह रहे है ।
