चिचोली क्षेत्र में बिजली कर्मियों का एक ओर कारनामा,SP को फुलटाइम मिलने वाली बिजली से दिया कनेक्शन
विद्यायक से शिकायत के बाद भी नही सुधरे हालात,ग्रामीण हो रहे शोषण के शिकार
छोटू ओर अन्नू मिलकर बिजली कम्पनी को लगा रहे चूना
बैतूल ।पश्चिम मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी चिचोली के अंतर्गत आने वाली चुना हजूरी डीसी के मैडनी अमले से लेकर अधिकारी तक को रबी सीजन का बेसब्री से इंतज़ार रहता है वजह साफ है कि क्षेत्र में अस्थाई ओर स्थायी कनेक्शन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिए जाने का वक्त मिलजाता है ।
यह एक उदाहरण है चुनाहजुरी डीसी के टेकड़ी जाम के एक रसूखदार जनप्रतिनिधि पति को फायदा पहुंचाने ओर अपनी स्वार्थ सिद्धि के चलते 24 घण्टे की लाइन से स्थायी कनेक्शन प्रदान कर दिया गया यह महाशय के खेत मे दो बोरवेल ओर एक कुंआ है जिससे पूरे टाइम सिंचाई का फायदा उठाया जाता है । जब कोई अधिकारी अचानक जांच के लिए पहुंच जाता है तो अनैतिक लाभ लेने वाले महाशय
टावर से बिजली लेने का बता देता है बिजली कर्मियों ओर इन महाशय के चक्कर मे बिजली विभाग को बड़ी चपत लग रही है ,जल्द ही जिला स्तर के अधिकारियों का दल पूरी डीसी की जांच के लिए जाएगा ।
विधुत वितरण कम्पनी को लगातार चुना लगा रहे कर्मचारी
चुना हजूरी डीसी के तहत आने वाले दर्जनो गांवों में अस्थाई कनेक्शन बांट दिए किसानों से सात हजार सात सौ पछत्तर रुपये की जगह आंठ हजार रुपये लिए लेकिन उसकी भी रशीद नही दी गई ऐसे में जांच करने आने वाली टीम को यदि जमा की गई राशि की कोई रसीद नही मिली तो किसान को ही दोषी ठहराया जाएगा ।
चिखली के पूर्व सरपंच ने विधायक से की शिकायत,नही हुई कार्यवाही
चुनाहजूरी डीसी में पदस्थ लाइनमेन अनिल यादव के खिलाफ चिखली के पूर्व सरपंच रामकिशोर उइके ने भी मोर्चा खोल दिया है श्री उइके ने दर्जनों ग्रामीणों को साथ लेकर विधायक गंगा बाई को एक लिखित शिकायत कर लाइनमेन
अनिल यादव का पूरा कच्चा चिट्ठा खोल दिया और यह भी चेतावनी दी कि अनिल यादव को नही हटाया गया तो ग्रामीण किसानों को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा ।
छोटू ओर अन्नू की जोड़ी कर रही कमाल,किसान बेहाल
चुनाहजुरी डीसी के मैदानी अमले तैनात छोटू ओर अन्नू की जोड़ी के कारनामे पूरे चिचोली क्षेत्र में सुने जा सकते है ग्रामीणो की बात पर यकीन करें तो इस फील्ड में आने से पहले छोटू ओर अन्नू पारिवारिक खेती पर अपना गुज़र बसर करते थे लेकिन अब ट्रेक्टर ओर आंटा चक्की तक डाल ली है ।
