चुनाहजुरी डीसी की जांच टीम गठित,टीम में भैंसदेही-बैतूल एई को दी ज़िम्मेदारी
भैंसदेही एई ने की जांच शुरू जबकि बैतूल एई शनिवार पहुंचेंगे गांव गांव
विधायक गंगा बाई के आदेश पर जेई ओर आउट सोर्स लाइन मैन पर गिरेगी गाज
बैतूल । पश्चिम मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के चुना हजूरी डीसी में कम्पनी के जेई ओर मैदानी अमले द्वारा स्थायी ओर अस्थाई कनेक्शन के नाम पर की बंदर बांट की ग्रामीणों द्वारा विधायक गंगा बाई से की गई शिकायत को ईई बैतूल ने गंभीरता से लिया है जिसके बाद एक जांच समिति गठित कर 15 दिनों में प्रतिवेदन मांगा है जिसके बाद उम्मीद की जारही है एक ज़िम्मेदार जेई को हटाये जाने और आउट सोर्स दोनो कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जा सकती है ।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के जीएम भूपेंद्र बघेल ने बताया की घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई को चिखली के पूर्व सरपंच समेत ग्रामीणो ने जेई बलराम पंवार ओर आउट सोर्स कर्मचारी अनिल यादव,छोटू यादव के द्वारा स्थायी ओ अस्थाई कनेक्शन में कई गई बड़ी अनियमितता की जांच के लिए एक टीम गठित की है जिसमे भैंसदेही के एई भारत पन्द्राम ओर बैतूल टाउन के एई अमित प्यासी को शामिल किया गया है टीम को निर्देशित किया गया है कि 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपे ।इधर निर्देश प्राप्त होने के बाद भैंसदेही एई भारत पन्द्राम ने कुछ गांवों में जाकर हकीकत की पड़ताल की है वन्ही एई अमित प्यासी शनिवार गांव गांव में जाकर जांच करेंगे । दोनो अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।
