Saturday, March 21, 2026
Homeशिक्षासानिया अली बनी सीए, शुभचिंतकों ने दी बधाई

सानिया अली बनी सीए, शुभचिंतकों ने दी बधाई

सानिया अली बनी सीए, शुभचिंतकों ने दी बधाई

बैतूल। चार्टेड एकाउंटेंट सी.ए. के घोषित हुए फायनल परिणाम में शहर की मेधावी छात्रा सानिया अली ने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि सानिया अली हिना ऑटो डील एवं अली बस सर्विस के संचालक साजिद अली की पुत्री है। सानिया ने प्रारंभिक शिक्षा आरडी स्कूल बैतूल से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने नागपुर से सीए की पढ़ाई की। सानिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल छात्रा रही है। सानिया ने बताया कि सीए बनने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। प्रतिष्ठित सीए सुनील हीरानी एवं आरटीओ कमिश्नर संजय सोनी के मार्गदर्शन में उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि हमें वास्तव में गर्व है कि सीए बनकर जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल कर लिया है। सीए की परीक्षा पास करने पर सानिया को बड़ी संख्या में शुभचिंतकों एवं उनके परिजनों तथा शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में राजा अली, आशिक अली, वाहिद अली, रिजवान अली, सोमी अली सहित अली कंपनी शामिल है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे