Wednesday, September 10, 2025
Homeराजनीतिचुनावी सौगात,सवा करोड़ में होगा भगवान परशुराम चौक का चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण

चुनावी सौगात,सवा करोड़ में होगा भगवान परशुराम चौक का चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण

चुनावी सौगात,सवा करोड़ में होगा भगवान परशुराम चौक का चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण

30 लाख से बनने वाले प्रतिक्षालय का हुआ भूमिपूजन

 

 

बैतूल। नगर के विकास वार्ड में स्थित बहुप्रतीक्षित भगवान परशुराम चौक (कॉलेज चौक) के सौंदर्यीकरण समेत अनेक विकास कार्यो की शुरूआत हो गई। प्रथम चरण में यहॉ करीब 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्रतिक्षालय का भूमिपूजन भगवान परशुराम के जोरदार जयकारे के साथ अतिथि सांसद डी.डी.उइके, पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, विकास वार्ड के पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य आनंद प्रजापति के अलावा ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों, पार्षदो एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष मौजूदगी में किया गया।
ब्राम्हण समाज से किया गया वादा पूरा हुआ-हेमंत खंडेलवाल
पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर चौक करने एवं उसका बेहतरीन तरीके से सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाए इसको लेकर ब्राम्हण समाज से लगातार चर्चा होती रही और मिले सुक्षाव और किए गए वादे के अनुरूप परशुराम चौक पर होने वाले विभिन्न कार्यो की शुरूआत हो गई है। प्रथम चरण में करीब 30 लाख रूपए की लागत से प्रतिक्षालय का निर्माण किया जाएगा। जो दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यात्री प्रतिक्षालय पर शेड बनाने के लिए सात लाख रूपए खर्च किए जाएंगे. परशुराम चौक का करीब 20 लाख रूपए से चौड़ीकरण कार्य होने के उपरांत करीब 25 लाख रूपए की लागत से ट्रेफिक सिग्नल, करीब 25 लाख रूपए से पे एंड यूज शौचालय, करीब चार लाख रूपए से हाई मास्ट लगाए जाएंगे। करीब सवा करोड़ रूपए की लागत से होने वाले ये कार्य चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि में बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज को विकास कार्य कराने में धन की कमी कभी भी आने नही दी जाएंगी। श्री खंडेलवाल ने शासकीय जेएच कॉलेज के नवनिर्मित सभाहाल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुक्षाव दिया जिसका उपस्थित सभी ने ताली बजाकर समर्थन किया।
भगवान परशुराम ने अत्याचार का हमेशा विरोध किया- सांसद उइके
सासंद दुर्गादास उइके ने अपने भाषण की शुरूआज भगवान परशुराम के जयघोष के साथ कर भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अत्याचार का विरोध किया। शास्त्रों में ब्राह्मण समाज को मस्तिष्क कहां है। जिसका मस्तिष्क प्रखर होगा उस समाज का शौर्य और पराक्रम उतना ही वैभवशाली होगा। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ते विकास में ब्राम्हण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है। समाज के उत्थान में ब्राम्हण समाज को जो भी सहयोग की जरूरूत होगी वे हमेशा देने को तैयार रहेंगे।
नगरपालिका से हर सहयोग मिलेगा-पार्वती बारस्कर
नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर ने कहा कि ये उनकी कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि रहेगी कि करीब 1.25 करोड़ रूपए की लागत से भगवान परशुराम चौक का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन एवं पार्षदो का सहयोग लेकर शहर के सभी 33 वार्डो में विकास कार्यो को वो द्रुतगति गति दे रही है।

परशुराम चौक से गंज स्कूल तक आदर्श सड़क बनेगी-आनंद प्रजापति

विकास वार्ड के पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य आनंद प्रजापति ने कहा कि परशुराम चौक का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कर उसका आधुनिक विकास करना उनका एक सपना था। जिसके पूरा होने की आज से शुरूआत हो गई है। यहां का काम निर्धारित समय में पूरा होगा। ब्राम्हण समाज से निरतंर चर्चा एवं बैठकों के बाद 1.25 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यो को अंतिम रूप दिया जा सका। उन्होंने बताया कि परशुराम चौक से गंज स्कूल तक डिवाइडर युक्त बनने वाली सड़क एक आदर्श सड़क होगी। गंज स्कूल के पास भारत माता की मूर्ति लगाई जाएगी।
— ब्राम्मण समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया–
सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, सनातन ब्राम्मण समाज के अध्यक्ष सुभाष पांडे एवं उपाध्यक्ष मनु दीक्षित ने अपने संबोधन में कॉलेज चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर कर एक करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से चौक का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण समेत कई कार्य स्वीकृत कराने पर सांसद डी.डी.उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर एवं विकास वार्ड के पार्षद आनंद प्रजापति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शहर के मध्य एक विशाल मंगल भवन बनाए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम मंच पर पूर्व सासंद सुभाष आहूजा, कांत दीक्षित, रमेश मिश्रा, उत्तम दीक्षित, पप्पन मिश्रा, मयंक भार्गव,उषा द्विवेदी, प्राचार्य राकेश तिवारी, स्वदेश त्रिवेदी, विकास मिश्रा, विक्रम वैघ, मनोज भार्गव, अनिल दुबे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज से दीपक शर्मा, मयूर भार्गव, शैलेश गुबरेले, बब्बन शर्मा, रवि त्रिपाठी, पप्पी शुक्ला,मन्टू शर्मा, ओम द्विवेदी,पवन शर्मा, विक्रम शर्मा, मुकुंद मिश्रा, सतीश शुक्ला, विशेष व्यास, सक्षम,अनिल भट्ट, कुणाल शर्मा, करन पाण्डे, संगीता अवस्थी,प्रेरणा जोशी,नीलम दुबे, ममता भट्ट, कौशल बोहरे, सीमांत पाण्डे, सर्वेश दीक्षित, साधना मिश्रा, विनीत शर्मा, बिल्लू शर्मा, गोल्डी मिश्रा, नीतू पान्डे, मनोज तिवारी, श्याम पाण्डे आदि के अलावा, पार्षद, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष प्रजापति ने किया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे