Wednesday, September 10, 2025
Homeराजनीतिकर्नाटक में देश को जोड़ने वाली राजनीति की हुई जीत: निलय डागा

कर्नाटक में देश को जोड़ने वाली राजनीति की हुई जीत: निलय डागा

कर्नाटक में देश को जोड़ने वाली राजनीति की हुई जीत: निलय डागा

जनता ने भ्रष्ट सरकार को हराया, हिमाचल, कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस लहराएगी परचम

 

बैतूल। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की हुई ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने इसे जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जनता की जीत हुई है, नफरत की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का श्रेय वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी को जाता है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी छवि को लेकर काफी असर हुआ है। कांग्रेस की जीत जनता की जीत है, जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है।
श्री डागा ने बताया कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर है, पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। श्री डागा ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी मतदान हुआ था, जो 2018 के चुनाव के मुक़ाबले 1 प्रतिशत ज्यादा है। कर्नाटक में इतनी बड़ी संख्या में मतदान का यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। कर्नाटक में बीजेपी की तुलना में कांग्रेस को दोगुनी सीटें आई हैं। कांग्रेस की इस बड़ी जीत का कारण जनता का साथ है। बीजेपी को जनता ने हरा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की इस बड़ी जीत का कारण सत्ता का दुरूपयोग है। पिछले छह महीने के अंदर ये कांग्रेस की दूसरी बड़ी जीत है। इससे कांग्रेस को नैतिक आधार पर मजबूती मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा आएगी।
— कांग्रेस जो कहती है वह करती है —
श्री डागा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वादों पर अटल रहती है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्नाटक की जनता से किए गए 5 वादे को पहले दिन ही पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। ताकि जनता में कांग्रेस की नीति और नियति स्पष्ट हो सके। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में प्यार से ये लड़ाई लड़ी है। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य खबरे