करणलाल चंदेलकर बने प्रदेश उपाध्यक्ष
बैतूल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से मध्य प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जेपी धनोपिया की अनुशंसा पर वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एसपी तिवारी ने बैतूल जिले के ग्राम देवगांव तहसील आमला के करणलाल चंदेलकर को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नियुक्त किया हैं। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। चंदेलकर को पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक निलय डागा, विधायक धरमूसिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी, सुनील शर्मा, समीर खान, हेमंत वॉगद्रे, नारायण धोटे, अशोक निरापुरे, अर्जुन वामनकर, रूपसिंह ठाकुर, मनोज देशमुख, चंदू यादव, सुखदेव नारे, राजू देशमुख, शैलेंद्र खातरकर, सीमा अतुलकर, छन्नू बेले, विरेंद्र बरथे, अजय साहू, गोलू देशमुख, पप्पू यादव, राजेंद्र बिहारिया, मो.इलियास, बटेश्वर भारती, विक्की सिंह, मनोज पंडित, पिंटीस नागले, भगवान जावरे, किशोर चौहान, तिरुपति एरुल, पिंटू अंसारी, विजय उपराले, बबलू वामनकर, वसीम खान सहित सैकड़ों सामाजिक एवं कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।