मैं ईश्वर को साक्षी मानकर कहता हूँ कमलनाथ की सरकार में सुखदेव को सिंचाई मंत्री बनायेगे:सुरेश पचौरी
जन आक्रोश सभा के मंच से पांसे ने रखी मांग
बैतूल। जिले में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज मुलताई पंहुची। मुलताई के मंगलवारी बाज़ार में जन आक्रोश सभा आयोजित कि गई। इस सभा में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने ईश्वर को शाक्षी मानकर कहा कि मुलताई को सिंचाई मंत्रालय दे कर सिंचाई मंत्री बनायेगे ।दरअसल मुलताई विधायक पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले दिनों में कमलनाथ की सरकार बन रही है पचौरी जी मुलताई की पेयजल समस्या खत्म हो चुकी हैं अब किसानों के सिंचाई की समस्या खत्म करनी है। इसके लिए मुलताई को कमलनाथ सरकार में सिंचाई विभाग देने की मांग करता हूं। वंही सुखदेव पांसे ने सुरेश पचौरी से मुलताई को जिला बनाने में सहयोग करने की मांग की। सुखदेव पांसे ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक रहते हुए देशमुख ने सरपंचों से 10 परसेंट की राशि लेते थे। पांसे ने रिधोरा के पूर्व सरपंच जगदीश पंवार का उदाहरण देते हुए मंच से कहा कि जगदीश से चंद्रशेखर ने 10 परसेंट ले कर काम दिया था। जिससे भाजपा के सरपंचों को मिर्ची लगी थी। केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि मुलताई को जिला बनाना है मुलताई को मंत्रालय दिलाना है तो चंद्रशेखर देशमुख की जमानत जप्त करवानी होगी। जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी सुरेश पचौरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुखदेव पांसे भावी मंत्री है। 750 करोड़ की नल जल योजना लाई तो हमने उन्हें भागीरथ कहने लगे। मैं भगवान को साक्षी मानकर कहता हूँ कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है कमलनाथ का मुख्यमंत्री बनाना तय है और मुलताई का जिला बनना तय है। मुलताई में इंडस्ट्रीज खुलना चाहिए और यह काम चंद्रशेखर नही कर पाएगा यह काम सुखदेव पांसे ही करा सकते हैं। कमलनाथ जी जो कहते वो करते है शिवराज मामा जो कहते है वो पूरा नहीं करते। उनके कार्यकाल में 22 हजार घोषणाएं हुई एक भी पूरी नही हुई। घपले घोटाले की जितनी फ़ाइल सतपुड़ा भवन में रखी थी वो जला दी लेकिन हम इंजीनियर है हम सभी फ़ाइल कंप्यूटर से निकाल लेंगे और कार्यवाही करेंगे। विधानसभा में भाजपा ने खुद माना कि 27 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया।